4 दिनों में दूसरा इंडिगो विमान टेल स्ट्राइक की शिकार, अहमदाबाद में मुश्किल से बची जान , DGCA ने जांच के आदेश जारी किए"

 

 चार दिनों में दूसरी बार इंडिया एयरलाइंस की फ्लाइट ने गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर टेल स्ट्राइक का सामना किया है। लैंडिंग के दौरान यह दुर्घटना सामने आई है।  इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। फ्लाइट को ग्राउंडेड घोषित करने के बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया है। इस गंभीर घटना के कारण नागरिक उड़ान नियामक महानिदेशालय (DGCA) ने जांच के आदेश जारी किए हैं। यह पिछले चार दिनों में इंडिगो विमान का दूसरी घटना है जब टेल स्ट्राइक की घटना हुई है।


इंडिगो के विमान नंबर 6E6595 ने बैंगलोर से उड़ान भरी थी और इसे अहमदाबाद में लैंड करना था। सब कुछ ठीक चल रहा था। लैंडिंग के वक्त यह दुर्घटना हुई है। इंडिगो के बयान में बताया गया है कि फ्लाइट लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक हुआ है। फ्लाइट को ग्राउंडेड कर दिया गया है। अब इस घटना की जांच की जा रही है। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर ही इस फ्लाइट की मरम्मत कार्यवाही होगी। संबंधित अधिकारियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है।


टेल स्ट्राइक क्या होता है?

टेल स्ट्राइक का मतलब साफ होता है जब फ्लाइट का पिछला हिस्सा लैंडिंग के समय जमीन से टकराता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। कई बार पायलट द्वारा विमान का लैंडिंग के समय सही बैलेंस नहीं बन पाने के कारण विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा जाता है।

Comments